| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| नंदी (दिन्)					 : | वि० [सं०√नंद्+णिनि] आनंदित रहनेवाला। प्रसन्न। पुं० १. शिव के एक प्रकार के गण, जिनके ये तीन भेद कहे गये हैं—कनक नंदी, गिरनंदी, और शिवनंदी। २. शिव के द्वारपाल बैल का नाम ३. शिव के नाम उत्सर्ग किया हुआ साँड़। ४. वह बैल जिसके शरीर पर बहुत-सी गाँठे हों। ऐसा बैल खेती के काम का नहीं होता। इसे फकीर लोग लेकर घुमाते और लोगों को उसके दर्शन कराके पैसे माँगते हैं। ५. विष्णु। ६. जैनों के एक श्रुत पारग। ७. उड़द। ८. धौ का पेड़। धव। ९. गर्दभांड या पाखर नाम का पेड़। १॰. बरगद। वट। ११. तुन नाम का पेड़। १२. बंगाल के कायस्थों, तेलियों आदि की कुछ जातियों की उपाधि। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |